HomeAccidentहल्द्वानी: ममरे भाई की मौत पर बिहार जा रहा था परिवार, हादसे...

हल्द्वानी: ममरे भाई की मौत पर बिहार जा रहा था परिवार, हादसे में पांच की मौत

हल्द्वानी समाचार| उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी के लिए दुःखद खबर सामने आई है। यूपी में सुल्तानपुर के पास सड़क हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें हल्द्वानी बनभूलपुरा के तीन लोग भी शामिल हैं। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

ममरे भाई की मौत पर बिहार जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी बनभूलपुरा के वार्ड-59 स्थित अंसारी कॉलोनी निवासी साहिल खान अपने ममरे भाई की मौत पर ​बिहार के सासाराम जा रहे थे। वह शनिवार की सुबह नौ बजे की ट्रेन से साहिल अपनी मां शाईना को लेकर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली पहुंचकर साहिल के पिता गुड्डू ने बिहार तक के लिए एक टैक्सी बुक की, जिसे बनभूलपुरा का गली नंबर 1 निवासी शाहरूख चला रहा था।

रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुआ हादसा

जहां दिल्ली से कार में साहिल की मामी रुखसार और नानी जमीला भी सवार थीं। इस दौरान लखनऊ के सुल्तानपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब 11:45 बजे बिहार जा रही उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कार सवार पांचों लोगों की मौत

मृतकों में युवा व्यापारी साहिल खान (19), उनकी मां शाईना (37), मामी रुखसार (31) और नानी जमीला के साथ कार चालक शाहरूख (28) शामिल हैं। मृतक साहिल दिल्ली से मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ बिहार जा रहा था। सुल्तानपुर में शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके मूल निवास स्थानों पर भेजे गए।

इधर, सूचना मिलते ही बनभूलपुरा के रजा मस्जिद इलाके में कोहराम मच गया। मृतकों के स्वजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक साहिल और उनकी मां शाईना का जनाजा पैतृक गांव मिर्जापुर ले जाया जाएगा और वहीं उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मृतक साहिल के पिता गुड्डू ठेकेदारी का काम करते हैं। मूलरूप से यह परिवार यूपी के वाराणसी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। करीब ग्यारह वर्षों से उनका परिवार बनभूलपुरा के जवाहर नगर स्थित वारसी कॉलोनी की आरा मशीन वाली गली में रहता था। छह महीने पहले ही वार्ड 59 स्थित अंसारी कॉलोनी में घर खरीदकर गुड्डू ठेकेदार परिवार के साथ रहने के लिए पहुंचे थे।

सुल्तानपुर की डीएम ने बताया

सुल्तानपुर की डीएम जसजीत कौर ने बताया, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब 11:45 बजे तेज रफ्तार कार के डंपर ट्रक से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। कार दिल्ली से बिहार जा रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीड़ितों के परिवारों को सूचित किया गया है।

ऑस्कर में भारत को पहली बार दो अवॉर्ड, नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments