HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बस की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

हल्द्वानी : बस की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

हल्द्वानी समाचार | आज सुबह सितारगंज बस स्टेशन के पास साइकिल से जा रहे 17 वर्षीय किशोर को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में किशोर को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी राजपुरा पड़ाव निवासी 17 वर्षीय सुजल पुत्र नंदन प्रसाद साइकिल से काम पर जा रहा था, इस दौरान सितारगंज बस स्टेशन के पास बस की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई। किशोर पटेल चौक में गछाई का कार्य करता था। मृतक अपने पिता के साथ रहता था। मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है।

किशोर की मौत के बाद लोगों में बस चालक के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया। मौके पर एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की और इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments