HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : चाकू के हमले में घायल छात्र सक्षम को 60 घंटे...

हल्द्वानी : चाकू के हमले में घायल छात्र सक्षम को 60 घंटे बाद भी नहीं आया होश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| चाकू के हमले में घायल छात्र सक्षम अब भी जिंदगी से जंग लड़ रहा है। 60 घंटे बीतने के बाद भी सक्षम को होश नहीं आया।

हालांकि डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताया है। 12वीं में पढ़ने वाले छात्र सक्षम निवासी ब्यूराखाम दमुवाढूंगा पर अन्य छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में सक्षम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाकू के हमले में सक्षम की नसें कट गई थीं। साथ ही उसके शरीर में गंभीर घाव बन गया। सक्षम को वेंटिलेटर में रखा गया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बताया जा रहा है कि अभी तक उसे होश नहीं आया है, लेकिन उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। जबकि पथराव में शामिल अन्य 15-20 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों में कई बालिग बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में जुटी है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक सक्षम की हालत खतरे से बाहर है। पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

काशीपुर में मिला हल्द्वानी के युवक का शव, शादी में शामिल होने आया था धीरज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments