HomeUttarakhandDehradunमुख्यमंत्री धामी ने 10 अन्य इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने 10 अन्य इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ

देहरादून| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शिविर कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आईएसबीटी से मालदेवता एवं सहसपुर रोड के संचालन का शुभारंभ किया। उन्होंने टिकिट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। धामी ने सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी तथा देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आम जन को जानकारी हो।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अब जो कुल 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही है। इससे देहरादून के विभिन्न यात्रा मार्गों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों को आवागमन के लिए सहज एवं सरल सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। ग्रीन एवं क्लीन सिटी के लिए भी इन बसों के संचालन से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एंव ध्वनि प्रदुषण कम होगा।

स्मार्ट सिटी की सीईओ और जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के चार मार्गों आईएसबीटी से राजपुर, रायपुर- सेलाकुई, सहस्त्रधारा एवं एयरपोर्ट तक पहले से ही संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें अभी तक कुल 12.47 लाख यात्रियों द्वारा सफर किया जा चुका है तथा कुल 2 करोड़ 41 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि पहले से चल रही बसों में यात्रियों की अधिक संख्या एवं स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों के द्वारा अतिरिक्त बसों की इस रूट पर मांग के दृष्टिगत स्थानीय जनता को अधिकतम लाभ पहुचाने के लिए आईएसबीटी से रायपुर रूट को विस्तारित कर आईएसबीटी से मालदेवता तथा सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक नई बसों को संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका उपस्थित थे।

​विवाह समारोह से लौट रहे आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार मेजर की सड़क दुर्घटना में मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments