HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : लापता छात्राओं के मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव

हल्द्वानी : लापता छात्राओं के मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव

Haldwani News | हल्द्वानी के बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में रविवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि छात्राओं को लापता हुए आज चौथा दिन है। 4 दिन बाद भी पुलिस को छात्राओं और आरोपी किशोर के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्रों के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे तक लगा डाले। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी तो दूर आक्रोशित परिजनों से मिलने के लिए एसपी सिटी या सीओ भी नहीं पहुंचे। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और लापता हुई नाबालिक लड़कियों को पुलिस कब तक सकुशल बरामद कर पाती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments