HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को दी विदाई

हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को दी विदाई

ADVERTISEMENTS

शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शनिवार को नैनीताल पुलिस में नियुक्त 02 पुलिस कार्मिकों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य भावभीनी विदाई दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए उमेश चंद्र अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) तथा श्रीमती मीना, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस। (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) को विदाई दी गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। तत्पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को साझा किया गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं सभी पुलिस कर्मियों के लिए अनुकरणीय हैं। अब आपके जीवन की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। एसएसपी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत कर्मियों को उज्जवल भविष्य की की और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई समारोह के दौरान प्रमोद शाह सीओ नैनीताल, नरेंद्र सिंह कुंवर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments