HomeBreaking Newsहल्द्वानी : MBPG कॉलेज में चली गोली और तलवारबाजी से हड़कंप, एक...

हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में चली गोली और तलवारबाजी से हड़कंप, एक घायल

हल्द्वानी अपडेट। शहर में उस समय हलचल मच गई, जब एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में फायरिंग और तलवारें चलने की घटना सामने आई। इसमें एक युवक घायल हुआ है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में कुछ उपद्रवी तलवार और तमंचा लहराते हुए आ धमके। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और एक युवक को दबोच लिया। उस पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर काफी चोट आ गई। गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। मौजूद छात्रों व स्टाफ में भगदड़ मच गई। घायल छात्र को लहुलुहान कर गैंग के सदस्य वहां से भाग निकले। घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आईटीआई गैंग का नाम आया सामने

बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में बवाल से पहले वहां कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक शाम को शोर करते हुए महाविद्यालय के मुख्य गेट से काफी संख्या में युवक घुस आए। उनकी संख्या 30 से 40 बताई जा रही है। उसमें कुछ लोगों को वहां मौजूद युवकों ने पहचान लिया था, जो कि आईटीआई क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए जाते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को आईटीआई गैंग का बताया जा रहा है। उनके हाथ में तलवार और तमंचे भी बताए जा रहे हैं। कॉलेज में प्रवेश करते हुए उन्होंने एक छात्र पर इशारा करते हुए उसे जान से मारने की आवाज भी लगाई। गैंग के ही सदस्य द्वारा फायरिंग कर दी गई। गोली किसी व्यक्ति को तो नहीं लगी, लेकिन वहां दहशत बन गई। करीब तीन से चार बार गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है। उन लोगों के पास जो तलवार थी, उन्होंने उसे लहराना शुरू कर दिया।

एक छात्र घायल

गैंग ने एमबीपीजी महाविद्यालय में ही बीकॉम फाइनल के पासआउट बरेली रोड धानमिल निवासी छात्र शिवम बिष्ट को उन्होंने पकड़ लिया। दूसरे ने उस पर तलवार चला दी। तलवार की धार से शिवम के चेहरे पर नाक के पास काफी चोट आ गई, जिससे उसका खून बहने लगा। इसके बाद उपद्रवी हंगामा करते हुए वहां से भागने लगे।

इस घटना से वहां भगदड़ मच गई। फौरन पुलिस को सूचित किया गया और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाली एसएसआई विजय मेहता मौजूद युवकों से पूछताछ कर रहे थे।

यह भी पढ़े: नैनीताल : नहाते हुए होटल में महिला का बनाया वीडियो – मचा बवाल, कर्मचारी गिरफ्तार

Ad Ad
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments