HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : नवाबी रोड पर कूड़े के ढेर में लाश मिलने...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नवाबी रोड पर कूड़े के ढेर में लाश मिलने से सनसनी…

हल्द्वानी अपडेट| यहां कूड़े के ढेर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड पर कूड़े के ढेर में एक युवक की लाश मिली। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में युवक को पड़े देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक हल्द्वानी के ही नवाबी रोड का रहने वाला था। युवक की पहचान नवाबी रोड निवासी 34 वर्षीय अजय आर्य के रूप में हुई है। इधर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार देर रात खाना खाने के बाद युवक घर से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी।

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments