HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी दुःखद : कॉलेज में प्रार्थना के दौरान गश खाकर गिरे विज्ञान...

हल्द्वानी दुःखद : कॉलेज में प्रार्थना के दौरान गश खाकर गिरे विज्ञान प्रवक्ता की मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज गुलरघट्टी रामनगर में तैनात विज्ञान प्रवक्ता बुधवार को प्रार्थना के दौरान गश खाकर गिर गए। साथी प्रवक्ता उन्हें रामनगर अस्पताल ले गए। जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसटीएच में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज गुलरघट्टी रामनगर में तैनात विज्ञान प्रवक्ता की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक शक्ति विहार गली नंबर 2 हल्द्वानी निवासी 55 वर्षीय प्रकाश चन्द्र ओली पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र नाथ ओली राजकीय इंटर कॉलेज गुलरघट्टी रामनगर में विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक थे। कॉलेज प्रवक्ताओं के मुताबिक बुधवार को वह हल्द्वानी से स्कूल में पहुंचे थे। सुबह 8 बजे प्रार्थना चल रही थी। इसी दौरान प्रवक्ता गश खाकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें रामनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

प्रवक्ता उन्हें लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, अन्य सहयोगी प्रवक्तागण भी हल्द्वानी मोर्चरी में पहुंच गए। उन्होंने बताया और मृतक प्रवक्ता काफी मिलनसार थे। उनकी मौत के बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

उत्तराखंड : पहाड़ के नरेश चंद्र भट्ट का घर बनाने का सपना होगा पूरा, Dream11 पर जीते 18 लाख रुपये

UKPSC Update : Assistant Prosecution Officer की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments