HomeAccidentहल्द्वानी : यहां सड़क हादसे में एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत,...

हल्द्वानी : यहां सड़क हादसे में एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, मूल रूप से थे बागेश्वर निवासी

हल्द्वानी। यहां कमलुवागांजा क्षेत्र में टेंपो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम सिमटी (बागेश्वर) व हाल गिरिजा विहार कमलुवागांजा निवासी 61 वर्षीय अजब सिंह पुत्र चंदर सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हुए थे। वह लंबे समय से हल्द्वानी में ही स्वजनों के साथ रहते थे। बीते शनिवार को वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक व टेंपो में टक्कर हो गई।

टेंपो में आगे बैठे अजब सिंह बाहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि बाइक सवार समेत दो अन्य लोगों को भी चोट आई है। उनका एक निजी अस्पताल में स्वजनों ने इलाज कराया।

Corona Alert : फिर बढ़ेगा कोविड जांच का दायरा, बार्डर पर बरती जायेगी सतर्कता

उत्तराखंड : राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात 7 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments