HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी का विरोध, हेमन्त साहू समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता...

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी का विरोध, हेमन्त साहू समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू नेतृव यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध किया। युवा कांग्रेस को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर संघर्ष हुआ।

इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर रहे हैं, जोशीमठ प्रकरण में सरकार की लापरवाही की वजह से हज़ारों परिवार तबाह हो गए। सरकार द्वारा 4 हजार रुपये किराए के नाम पर देकर बड़ा मजाक किया जा रहा है। सरकार को पुनर्वास के लिए ठोस नीति बनाने के साथ ही वन टाइम सैटलमेंट की योजना बनानी चाहिये। साहू ने मांग की भर्ती घोटाले तत्काल सीबीआई जांच करवा कर असली गुनहगारों को सालाखो में भेजा जाये।

युवा नेता शाहनवाज मालिक व मोनू चौहान व सचिन राठौर ने कहा कि, सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने से डर रही हैं। गुनहगारों से सरकार में बैठे लोगों से गहरे रिश्ते है। हल्द्वानी के आईएसबीटी का शीघ्र निर्माण किया जाये।

प्रदर्शन करने वालो में शाहनवाज मालिक, मयंक गोस्वामी, मोहित कुमार, सचिन राठौर, साहिल राज, रितिक बाल्मीक, अंकुश कुमार आदि थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments