HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी अपडेट : मॉर्निंग वॉक को निकले वृद्ध की पानी के टैंक...

हल्द्वानी अपडेट : मॉर्निंग वॉक को निकले वृद्ध की पानी के टैंक में गिरकर मौत

हल्द्वानी अपडेट| घर से मॉर्निंग वॉक को निकले 65 वर्षीय वृद्ध की निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय भगवान दान मौर्य फार्म नंबर 3 रौला कॉलोनी निवासी मंगलवार की सुबह टहलने निकले थे। जहां कुछ लोगों ने उन्हें निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिरा देखा। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

हल्द्वानी : बारात लेकर दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा बैठा कांग्रेस के धरने में, पढ़ें ख़बर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments