हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट एआरओ एपी वाजपेयी ने सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को आज नोटिस जारी किया है।लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के 24 घंटे के भीतर सभी राजनीतिक पोस्टर एवं होर्डिंग्स को हटाया जाना था।
ADVERTISEMENTS
लेकिन बेस अस्पताल परिसर के अंदर सरकारी योजना की होर्डिंग लगे हुए थे, जिसे हटाया नहीं गया। इस पर आज हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट/एआरओ एपी वाजपेयी ने बेस हॉस्पिटल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।