HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच : सड़क पर गड्डे या गड्डों में बना दी है...

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच : सड़क पर गड्डे या गड्डों में बना दी है सड़क !

ADVERTISEMENTS

मौके से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा बदहाल बनी हुई है। यहां संपूर्ण सड़क मार्ग में जगह—जगह पड़े विशाल गड्डे और ध्वस्त हो चुकी सड़क किसी सम्भावित दुर्घटना को निमंत्रण देती प्रतीत हो रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
सड़क की बदहाल दशा के बारे में बताते बाइक चालक

खास तौर पर क्वावरब बैंड से सुयालबाड़ी व खैरना तक सड़क हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क में पड़ चुके यह गड्डे सम्भावित दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। रोजाना यहां कोई न कोई दोपहिया चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि इस मामले में सबंधित विभाग उदासीन बना हुआ है।

वहीं आज ब एक बाइक सवार जब सुयालबाड़ी अस्पताल के निकट इन गड्डों की वजह से गिर कर चोटिल हो गया तो उसका गुस्सा संबंधित विभाग पर फूट पड़ा। बाइक सवार का आरोप था कि अपने 30 प्रतिशत कमिश्न की चाह में विभाग इन गड्डों को भर नहीं रहा और आम जनता की जान जोखिम में है। हालांकि सीएनई बाइक सवार की बात की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सड़क की बदहाल दशा जग जाहिर है।

गड्डा युक्त सड़कों पर आक्रोश व्यक्त करते वाहन सवार

उल्लेखनीय है अल्मोड़ा—हल्द्वानी का यह राष्ट्रीय राज मार्ग तराई से पहाड़ के तमाम जनपदों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण एनएच है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट, कैंची, पाडली, रामगाढ़, रातीघाट, दोपांखी, नावली, काकड़ीघाट, मनर्सा, खैरना आदि क्षेत्रो में में सड़क कई स्थानों पर बदहाल है। कई जगह बरसाती नाली भी जर्जर हालत में पहुंच गई है। गरमपानी-खैरना बाजार में भी हाईवे बदहाल हालत में है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments