HomeBreaking Newsहल्द्वानी के सालों पुराने मछली बाजार पर चला नगर निगम और प्रशासन...

हल्द्वानी के सालों पुराने मछली बाजार पर चला नगर निगम और प्रशासन का डंडा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर निगम कर्मचारियों के द्वारा कुछ दिन पूर्व मंगल पड़ाव मछली बाजार में बने अवैध फड़ो को नोटिस दिया था। जिसमें नगर आयुक्त ने उन्हें 3 दिन के अंदर जगह खाली करने के आदेश दिए थे।

जिसके बाद आज नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में सालों पुराने, मछली बाजार में लगाए गए फड़ो को हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम को पार्षदों एवं फड़ स्वामियों का खासा विरोध झेलना पड़ा।

इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने लोगों से सहयोग करने की अपील करने के साथ चेतावनी भी दी की सरकारी कार्य में बाधा ना बनें, क्योंकि सभी दुकानदारों या फड़ कारोबारियों को तीन दिन पहले नोटिस के द्वारा सूचित कर दिया गया था। वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी, जहां अतिक्रमण का विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

देहरादून ब्रेकिंग : डैम में नहाने उतरे सचिवालय कर्मी की डूबने से मौत

Haldwani : अतिक्रमण का विरोध करने जा रहे विधायक सुमित हृदयेश को प्रशासन और पुलिस ने किया नजरबंद

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, यहां से करें टिकट बुक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments