हल्द्वानी न्यूज़ : अतिक्रमण की जद में आई पुलिस चौकी होगी ध्वस्त, DM ने दिये आदेश

0

Haldwani News । हल्द्वानी शहर में इन दिनों जिला प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। ऐसे में अब नैनीताल-बरेली रोड पर स्थित मंडी पुलिस चौकी को भी जल्द ध्वस्त किया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन को निर्देशित किया है।


ADVERTISEMENTS

डीएम ने कहा कि पुलिस चौकी को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए 15 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की जाएगी ताकि नया पुलिस चौकी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर नई पुलिस चौकी का निर्माण कर अतिक्रमण की जद में आ रही मंडी पुलिस चौकी को ध्वस्त किया जाए। इसके लिए सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है।

DM Dhiraj Singh Garbyal ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में इस अभियान के तहत शहर में कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया है। लिहाजा, अब सरकारी विभागों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस अभियान का लोगों में अच्छा संदेश जाए इसको देखते हुए नैनीताल-बरेली रोड (Nainital-Bareilly Road) स्थित मंडी पुलिस चौकी को हटाया जाएगा, जो अतिक्रमण की जद में आ रही है।

Uttarakhand : महंगाई की मार – आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Uttarakhand : पुलिसकर्मियों के हित में लिया गया बड़ा फैसला, मिलेगी यह सुविधा – आदेश जारी

उत्तराखंड : धामी सरकार ने बढ़ाई इन पेंशन योजनाओं की राशि, अब प्रतिमाह इतनी मिलेगी पेंशन – देखें आदेश

उत्तराखंड में अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS