HomeAccidentहल्द्वानी : देर रात टिप्पर और कैंटर में जोरदार भिडंत, चालक गंभीर...

हल्द्वानी : देर रात टिप्पर और कैंटर में जोरदार भिडंत, चालक गंभीर रूप से घायल…दूसरा फरार

हल्द्वानी समाचार | रामपुर रोड में शुक्रवार रात कत्था फैक्ट्री के पास कैंटर और टिप्पर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घायल टिप्पर चालक को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड में शुक्रवार रात 10:30 बजे करीब कत्था फैक्ट्री के पास वाहन संख्या यूके 04 CA 3183 और वाहन संख्या यूके 04 CB 3649 की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मुजफ्फनगार निवासी टिप्पर चालक बबलू (45) को गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।

हादसे की सूचना पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को टिप्पर से बहार निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया। बताया जा रहा है कि कैंटर और टिप्पर की तेज स्पीड होने के कारण जोरदार भिड़ंत हुई है। घायल के सिर और पेट पर गंभीर चोट आई है और हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments