HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : फोन पर बात करने के दौरान छत से गिरी युवती,...

हल्द्वानी : फोन पर बात करने के दौरान छत से गिरी युवती, मौत

हल्द्वानी अपडेट| यहां मुखानी क्षेत्र में फोन पर बात करने के दौरान एक युवती छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे एसटीएच ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएमटी कॉलोनी डहरिया मुखानी में रहने वाले नवीन चंद्र उप्रेती की 27 वर्षीय बेटी श्वेता मंगलवार देर शाम छत पर टहल रही थी। इस दौरान वह किसी रिश्तेदार से फोन में बात भी कर रही थी। बताया जा रहा है कि श्वेता ने रेलिंग के पास अपना संतुलन खो दिया और वह नीचे गैलरी में गिर गई।

श्वेता की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकल आए। श्वेता के सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन आनन-फानन में उसे एसटीएच ले आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Bageshwar : बकरी चराने जंगल गए युवक की गिरकर मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments