HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 31 अगस्त को होगा गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हल्द्वानी : 31 अगस्त को होगा गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हल्द्वानी। प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी मंगल पड़ाव द्वारा आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव शुभारंभ से पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम सयोजक हरिमोहन अरोड़ा अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व संरक्षक रूपेन्द्र नागर ने सयुक्त रूप से कहा प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में रंगा रंग धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मानव सेवा को समर्पित करते हुए थैलीसीमिया व कैंसर रोगियों हेतु 3 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया गणेश महोत्सव का आयोजन 31 अगस्त से 6 सितंबर तक किया जायेगा। 31 अगस्त को नन्द किशोर लाला जायसवाल के आवास समता आश्रम गली से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा शोभायात्रा के रूप में बैंड बाजे ढोल नगाड़े के साथ कार्यक्रम स्थल कृष्णा मैरिज हॉल में पूजा अर्चना कर स्थापित किया जायेगा।

अशोक सिंधी व शिव कपूर ने बताया फैंसी ड्रेस प्रयोगिता सामान्य ज्ञान प्रयोगिता व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में संरक्षक सुभाष मोंगा, नन्द किशोर जायसवाल, अनिल अग्रवाल, मुरली मुलानी, सुनील गुप्ता, अमित आसवानी, अशोक सिंधी, पदम पाल शिव कपूर आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments