चुनाव संचालन समिति के राम प्रसाद साहू ने बताया कि 5 नवम्बर को सुबह 9 बजे से मतदान होगा, जो 3 बजे तक चलेगा। जिसके बाद मतगणना होगी फिर नतीजे घोषित किये जाएंगे।
अध्यक्ष पद पर एक ही नामंकन होने की वजह से ओमप्रकाश साहू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। जबकि महामंत्री पद पर लक्ष्मी नारायण साहू व रामबाबू साहू के बीच कांटे की टक्कर होना तय है।