HomeBreaking Newsहल्द्वानी : डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक, CO लालकुआं के मुंशी को...

हल्द्वानी : डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक, CO लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| आज हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार बेहद सख्त नजर आए, उन्होंने सभी सर्किल के क्राइम रजिस्टर भी चेक किए इस दौरान लापरवाही बरतने पर डीजीपी ने लालकुआं सीओ के मुंशी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। बैठक के दौरान गौरव शक्ति योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु मोबाइल फोन और सिम बांटे गए।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को 1 महीना और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही डीजीपी ने सभी सीओ को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना क्राइम रजिस्टर अब खुद लिखेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

डीजीपी अशोक कुमार द्वारा दिए गए निर्देश

✅ इनामी/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलभट्टा, चंपावत तथा डीडीहाट थानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उपरोक्त थानो को ईनाम दिया जाएगा। अल्मोड़ा के रानीखेत थाना और उधमसिंहनगर के ट्रांजिट कैंप को पुलिसिंग में सुधार करने के दिए निर्देश।

✅ इनामी अपराधियों की कार्य योजना बनाकर टीमें गठित कर धरपकड़ की जाए।

✅ वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी की जाए।

✅ गंभीर अपराध विशेषकर लूट व डकैती वाले इनामी अपराधियों पर इनाम बढ़ाया जाए।

✅ अपराधियों के संहिता में निहित नियमों/प्रावधानों के अनुरूप इनाम घोषित किया जाए।

✅ मफरूरों का सत्यापन करवाया जाए। इनाम घोषित की कार्यवाही भी करें।

✅ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिक वर्ष की अवधि की सजा वाले अभियोगों से संबंधित अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई जाए।

✅ गैंगस्टर एक्ट में ज्यादा से ज्यादा अभियोग दर्ज करें। संबंधितों के विरुद्ध इनाम घोषित भी किया जाए।

✅ सक्रिय अपराधियों का चिन्हीकरण कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

✅ नवसृजित थानों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाए। पुलिस की उपस्थिति दर्शाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ जनजागरुकता अभियान तथा खेल/मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाए।

✅ गोष्ठी के दौरान नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के क्षेत्राधिकारियो के अपराध रजिस्टर की समीक्षा भी की गई। रजिस्टर में स्पष्ट अंकन न होने के परिणाम स्वरूप संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई।

✅ सभी क्षेत्राधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर गंभीरता से अपने सर्किल का अपराध रजिस्टर अधावधिक करने और स्पष्ट अंकन करने के निर्देश दिए गए।

✅ साइबर अपराधों में तत्काल कार्यवाही करें। इन अपराधों में संपत्ति बरामदगी के प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी की जाए।

✅ गोष्ठी के दौरान गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत महिला helpdesk में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को मोबाइल फोन और सिम बांटे गए। जिससे महिला सुरक्षा के तहत पीड़ित महिला की शिकायत और समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।

गोष्ठी के दौरान डॉ नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपदों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल, मंजूनाथ टीसी एसएसपी उधम सिंह नगर समेत नैनीताल/उधमसिंहनगर जिले के राजपत्रित अधिकारी तथा ऑनलाइन माध्यम से लोकेश्वर सिंह एसपी पिथौरागढ़, हिमांशु वर्मा एसपी बागेश्वर, प्रदीप राय एसएसपी अल्मोड़ा तथा देवेन्द्र पींचा एसपी चंपावत समेत जिलों के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments