HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : देवभूमि व्यापार मंडल का डीके पार्क में धरना प्रदर्शन

हल्द्वानी न्यूज़ : देवभूमि व्यापार मंडल का डीके पार्क में धरना प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। आज देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल के नेतृत्व में डीके पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। शहर के व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों वह क्षेत्र की जनता द्वारा प्रशासन के मनमाने रवैए से त्रस्त हो चुकी है आए दिन नए-नए फरमान जारी होते रहते हैं प्रशासन द्वारा व्यापार मंडल को विश्वास में भी नहीं लिया जाता। स्वास्थ्य हित में कोविड-19 कोरोना वायरस में हमेशा व्यापार मंडल द्वारा प्रशासन को सहयोग किया जाता रहा है। लॉकडाउन के दौरान अक्सर बाजार में असमंजस की स्थिति बनती रही है।

बुजुर्गो व बच्चों को देर रात तक गहरी नींद में घर से उठाना नियम के खिलाफ है जबकि शहर में होम क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था है व्यापार मंडल कभी किसी व्यक्ति का विरोध नहीं करता जुल्म के खिलाफ आज जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया इस लॉकडाउन में जहां लोग दूध चाय के लिए तरसे वही शराब की दुकान खोलने पर व्यापार मंडल में कड़ा विरोध करता हैं रामनगर में भी व्यापारियों के साथ प्रशासन द्वारा बंद को लेकर गाइडलाइन पर सहमति नहीं रही और व्यापार मंडल को भरोसे में भी नहीं लिया गया नैनीताल सहित अन्य शहरों में भी गाइडलाइन ना होने की वजह से प्रदर्शन हो रहा है लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा हमारे कुटीर उद्योग लघु उद्योग मध्यम छोटे कारोबारी दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं जो अभी तक उससे उबर नहीं पाए सरकार द्वारा भी कोई कारोबारीयों को आर्थिक मदद नहीं की गई है।

सरकार द्वारा व्यापारियों को कारोबार के हिसाब से आर्थिक पैकेज देने की व्यवस्था की जाए भविष्य में कभी भी लॉकडाउन मे बाजार की बंद की घोषणा होती है तो बाजार मे एक दिन पूर्व अनाउंसमेंट कर गाइडलाइन के हिसाब से किया जाए धरने में मुख्य रूप से देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल महामंत्री राजीव जयसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली नगर संगठन मंत्री पंकज गुप्ता हीरा लाल साहू लक्ष्मी नारायण विनोद कांडपाल त्रिलोक गुप्ता मोइन बाबा व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments