HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : गांधी नगर नाले में मिली युवक की लाश

हल्द्वानी : गांधी नगर नाले में मिली युवक की लाश

हल्द्वानी | मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि शव काफी पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments