HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पेट्रोल पंप पर ग्राहक और सेल्समैन में मारपीट

हल्द्वानी : पेट्रोल पंप पर ग्राहक और सेल्समैन में मारपीट

हल्द्वानी समाचार | पेट्रोल पंप पर पैसों को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

ADVERTISEMENTSAd

घटना रविवार रात रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। पेट्रोल पंप मालिक के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे एक युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराने के लिए आया था। उसने अपनी गाड़ी में 150 रुपये का तेल भराया और पेमेंट कार्ड से करने को कहा। युवक ने सेल्समैन को कार्ड दिया, लेकिन कार्ड से पेमेंट नहीं हुआ।

जब सेल्समैन ने पेमेंट न होने की बात कही तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। आरोप है कि ग्राहक ने सेल्समैन के लिए जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल भी किया। फिलहाल, मारपीट की यह घटना पेट्रोल पंप में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments