HomeUttarakhandDehradunहल्द्वानी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

हल्द्वानी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के खिलाफ व खाने पीने के वस्तुओं में जीएसटी लगाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि, मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही लगातार ईडी का दुरुपयोग कर सोनिया राहुल को परेशान किया जा रहा है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार व कांग्रेस नेता सन्दीप भैसोड़ा ने कहा मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का केंद्र सरकार का फैसला बेहद ही शर्मनाक है।

युवा नेत्री दीपा खत्री ने कहा नेशनल हेराल्ड पूछताछ मामले में गांधी परिवार तो छोड़ ही दिजिए उसके शेयर होल्डर तक भी एक रूपया नहीं निकाल सकते। केंद्र सरकार और ईडी पहले कम्पनी के पेपर वर्क का अच्छे से पठन पाठन कर होमवर्क करे।

पुतला दहन में सुजल, सचिन शानू, अल्वी, निखिल कुमार, शाहनवाज मालिक, सहिल राज, रवि आर्या, सचिन राठौर, सहिमा सिद्दिकी, मयंक गोस्वामी, सिद्धांत जोशी, नन्दनी खत्री, अमित गुप्ता, मो.अनस, हितेश जोशी, सौरभ कुमार, विक्की जोशी आदि थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments