HomeAccidentउत्तराखंड : टनकपुर से ऋषिकेश आ रही बस पलटी, हादसे में 24...

उत्तराखंड : टनकपुर से ऋषिकेश आ रही बस पलटी, हादसे में 24 यात्री घायल

ऋषिकेश। आज गुरुवार सुबह चंडी पुल से आगे भीमगोड़ा तिराहा के बीच में एक बड़े घूम पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। सभी को रेस्‍क्‍यू कर बाहर निकाला गया और सेवा 108 की मदद से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार, रोडवेज की एक बस (यूके 07 पीए 3083) टनकपुर से ऋषिकेश वाया चीला रोड होते हुए आ रही थी। आज सुबह करीब पांच बजे चंडी पुल से आगे भीमगोड़ा तिराहा के बीच में एक बड़े घूम पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

उक्त घटना की पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल उप निरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल चीला चौकी इंचार्ज थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल में पुलिस फोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उपरोक्त बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। साथ ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी सरकारी अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया। उपरोक्त रोडवेज बस में लगभग 35 यात्री बैठे हुए थे। इनमें से 24 यात्री घायल हुए हैं। जिनका सरकारी अस्पताल हरिद्वार में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments