रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

हल्द्वानी न्यूज : इरफान व ऋषि कपूर को कांग्रेस जनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली

0

हल्द्वानी। मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान व ऋषि कपूर के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक जताते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनके चित्र के पर पुष्प अर्पित कर व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू व फिल्म कलाकार साहिल राज ने कहा इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से फिल्म जगत के साथ-साथ हिन्दुस्तान को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। इनकी फिल्में समाज को सद्भावना का संदेश देती थी दोनों की कलाकार अपने चटक सवालों के लिए मशहूर थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हेमन्त साहू, साहिल राज, सूरज प्रजापति व निशांत सिंह आदि शामिल थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS