HomeAccidentहल्द्वानी : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक...

हल्द्वानी : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

हेलमेट पहने होने के बावजूद नहीं बची जान

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलटेक्स इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह दुर्घटना तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक सिडकुल स्थित ब्रिटानिया फैक्ट्री में काम करते थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

दुर्घटना प्रथम दृष्टया बाइक की रफ्तार काफी तेज होने से हुई है। प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि कॉलटेक्स के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments