HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 2016 में बंद हुई HMT फैक्ट्री पहुंचे सीएम धामी, बोले...होगा...

हल्द्वानी : 2016 में बंद हुई HMT फैक्ट्री पहुंचे सीएम धामी, बोले…होगा विकास

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित HMT फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री का 1982 में कार्य प्रारम्भ हुआ तथा 1985 में फैक्ट्री का प्रोडेक्शन प्रारम्भ हुआ, एवं नवम्बर 2016 में एचएमटी फैक्ट्री को बंद कर दिया गया था। एचएमटी फैक्ट्री का कुल 45.33 एकड़ भूमि पर काबिज है पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा एचएमटी फैक्ट्री को राज्य सरकार को सौंप दिया है।

HMT फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है।

धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण दौरान HMT फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

एक्ट्रेस Rambha की कार का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में एडमिट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments