HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

हल्द्वानी| आज शनिवार को दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में क्रिसमस का बेहद उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहने बड़े ही मनमोहक लग रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम सामूहिक रूप से केरल्स का गायन और नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया गया। पश्चात बच्चों ने प्रभु यीशु के संदेश को प्रदर्शित करती एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक चन्दन सिंह रैकवाल और अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

आयोजन में विद्यालय निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल, प्रधानाचार्य रमेश महरा और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थिति रहा। मंच सज्जा केजी विंग्स की शिक्षिकाओं शशि पांडेय, सोनिया जोशी, गीता बिष्ट, सुनीता जोशी द्वारा किया गया और मंच का संचालन मधुर ऐठानी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments