HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : परिताल से बरामद हुआ चिन्मय का शव, परिजनों में मचा...

हल्द्वानी : परिताल से बरामद हुआ चिन्मय का शव, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | भीमताल के परिताल नदी में डूबे नाबालिग का शव आज तीन दिन बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। नाबालिग किशोर शनिवार को दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित झरने (परिताल) में गए थे। जहां 17 वर्षीय चिन्मय जीना नहाने के दौरान डूब गया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

भीमताल में धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किलोमीटर अंदर नदी में बने परिताल में शनिवार को हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना डूब गया था। शनिवार शाम के बाद रविवार को भी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों ने देर शाम तक लगातार खोजबीन की। लेकिन चिन्मय का कोई पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था।

अचानक नदी में नहाते समय चिन्मय का पैर फिसला और वो डूब गया। चिन्मय की तलाश रविवार को भी रेस्क्यू जारी रहा। लेकिन चिन्मय का पता नहीं चल सका जिसके बाद आज सोमवार सवेरे से एक बार फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। आज एसडीआरएफ के गोताखोरों को सफलता मिली और चिन्मय के शव को रेस्क्यू कर निकाला गया। चिन्मय की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार को हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने पांच दोस्तों के साथ पदमपुरी मार्ग स्थित परिताल पहुंचा था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शाम के समय एक किशोर के झरने में डूबने की सूचना दी। किशोर मुखानी थाना क्षेत्र के अंबा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

हल्द्वानी : दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी
चिन्मय जीना (फाइल फोटो)
हल्द्वानी : रेरा के नियमों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments