HomeBreaking Newsहल्द्वानी : मौलाना से अभद्रता का मामला, 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा...

हल्द्वानी : मौलाना से अभद्रता का मामला, 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

Haldwani News| हल्द्वानी शहर में रमजान माह में इमाम (मौलाना) के साथ अभ्रदता का मामला सामने आने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों में पीएसी तैनात कर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इस बीच आज बुधवार को मौलाना के साथ अभ्रदता मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रात में एनएच जाम करने और कोतवाली घेरने वाले अज्ञात 700 से 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है आरोपियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

700 से 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दरअसल, सोमवार को हल्द्वानी में बीती रोज मकान में इमाम के साथ नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ कुछ लोग पहुंचे थे। आरोप था कि कुछ लोगों ने इमाम के साथ अभद्रता की थी। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल काफी गरमाया था। सोमवार देर रात तक प्रदर्शन कर लोगों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हल्ला बोला था।

जहां आज बुधवार को इमाम अभद्रता प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया। पुलिस ने रात में एनएच जाम करने और कोतवाली घेरने वाले अज्ञात 700 से 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।

हल्द्वानी : मौलाना से अभद्रता का मामला, 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाली एसएसआई विजय मेहता ने दी तहरीर

कोतवाली एसएसआई विजय मेहता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि तीन मार्च रात करीब 11 बजे मौलाना के साथ हुए विवाद के बाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे थे। इसी बीच भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए, जिनमें 700 से 800 लोग शामिल थे। आरोप है कि भीड़ ने एनएच जाम कर दिया।

इससे आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया था। लेकिन, मौके पर भीड़ और उग्र हो गई थी। इस बीच पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई थी। कोतवाली में रखे गमले तोड़े गए। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई। करीब एक घंटे की अराजकता के बाद आरोपी वापस लौटे।

एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले को गंभीर मानते हुए 700 से 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 332, 353, 341 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

उत्तराखंड : दामाद ने धोखे से सास को घर बुला बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments