HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बनभूलपुरा में भैंसों के तबेलों को किया ध्वस्त

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में भैंसों के तबेलों को किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| नगर निगम ने बनभूलपुरा में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम ने मलबा वाहनों में भरना शुरू ही किया था तभी संबंधित व्यक्ति कोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर पहुंच गया। इसके बाद निगम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। टीम यथा स्थिति में मलबा छोड़कर लौट गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

निगम अधिकारियों के अनुसार बनभूलपुरा मीट मार्केट में एक व्यक्ति ने निगम की जमीन पर टिनशेड डालकर भैंसों का तबेला बना लिया था। निगम की टीम ने मंगलवार को कब्जा चिह्नित कर टिनशेड बनाने वाले व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। लेकिन तय समय में संबंधित व्यक्ति ने खुद कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की।

बुधवार को करीब तीन बजे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भारी पुलिस फोर्स और बुलडोजर लेकर पहुंच गए और बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। 40 मिनट में पूरा टिनशेड ध्वस्त कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने मलबा उठाना शुरू कर दिया। इसी बीच 3:52 बजे पर टिनशेड डालने वाला व्यक्ति कोर्ट का स्टे लेकर पहुंच गया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी। आदेश देखने के बाद टीम वापस लौट गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि पूरा अतिक्रमण तोड़ दिया था। मलबा उठवा रहे थे तभी कोर्ट के आदेश मिला। अग्रिम कार्रवाई कोर्ट के निदेर्शों के अनुसार ही की जाएगी।

उत्तराखंड में चार उप जिलाधिकारी के तबादले, युक्ता मिश्रा यहां की नई SDM

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments