HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : अस्पताल से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी युवक, हड़कंप

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अस्पताल से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी युवक, हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया दुष्कर्म का आरोपी युवक वॉशरूम जाने के बहाने फरार हो गया है। इस मामले में एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत 13 जनवरी को रवीश कुमार नामक युवक की दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी की गई थी। उस पर थाना बनभूलपुर क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप था। एसएसपी भट्ट ने बताया कि आरोपी युवक की जब स्वास्थ्य जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिस कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया था। News WhatsApp Group Join Click Now

लालकुआं : कांग्रेस में बगावत, संध्या डालाकोटी पहुंची हरीश दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने – समर्थकों ने किया गेट बंद

आज मंगलवार सुबह आरोपी रवीश शौचालय जाने के बहाने वाशरूम में गया और वहां से फरार हो गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो पुलिस को संदेह हुआ। फिर पाया गया कि वह मौके से फरार हो चुका है। इधर एसएसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए उसकी ड्यूटी में तैनात तो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इधर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। उम्मीद है कि उसे जल्द पकड़ लिया जायेगा।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 1 करोड़ 30 लाख की ड्रग्स और स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, बाग्लादेश बार्डर से उत्तराखंड तक ऐसे चलता था तस्करी का खेल

उत्तराखंड में फिर भूकंप से डोली धरती, एक महीने में चौथी बार आया भूकंप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments