उत्तराखंड में फिर भूकंप से डोली धरती, एक महीने में चौथी बार आया भूकंप

0
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार नियमित अंतराल पर भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज तड़के 1 बजकर 09 मिनट पर पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई, जो इस महीने अब तक आए चारों भूकंप में से सबसे तेज रहा। इस भूकंप का केंद्र सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। वहीं भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। फिलहाल इससे किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। News WhatsApp Group Join Click Now


ADVERTISEMENTS

साल 2022 के पहले महीने में ही अब तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चार बार भूकंप से धरती डोली है। इससे पहले 16 जनवरी को चमोली में 2.6 तीव्रता, 17 जनवरी को पिथौरागढ़ में 2.8 तीव्रता और 18 जनवरी को बागेश्वर में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले कुछ समय से लगातार छोटे-छोटे भूकंप के झटकों से भू-वैज्ञानिक लगातार एक बड़े भूकंप के बारे में भी बार-बार चेतावनी दे रहे हैं।

लालकुआं : कांग्रेस में बगावत, संध्या डालाकोटी पहुंची हरीश दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने – समर्थकों ने किया गेट बंद

उत्तराखंड : कांग्रेस की दूसरी सूची में तीन महिलाओं को मिली जगह, यहां से लड़ेंगी चुनाव

उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची – हरीश रावत यहां से लड़ेंगे चुनाव

ADVERTISEMENTS