HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड, नकली/जहरीली शराब...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड, नकली/जहरीली शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है, पुलिस ने 2 तस्करों से भारी मात्रा में उत्तराखण्ड आबकारी की फर्जी चिट/स्टीकर, सहित नकली/जहरीली शराब व उपकरण बरामद किए है।

रविवार को कोतवाली हल्द्वानी/ एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान रामपुर रोड बजवाल ट्रेडर्स के बगल में हल्द्वानी से 2 व्यक्तियों के कब्जे से 40 लीटर नकली शराब, 20 ली. स्प्रिट सहित अन्य उपकरण व सामग्री के साथ एक स्कूटी भी बरामद की। पुलिस ने मौके से नकली शराब का धंधा करने वाले सचिन जायसवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र अजय प्रकाश निवासी- लाल फाटक बदायू रोड थाना कैन्ट-बरेली और सोनू कश्यप उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व झब्बूलाल निवासी- पुराना शहर सतीपुर थाना बरादरी जिला बरेली को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस को दोनों के कब्जे से 40 लीटर स्प्रिट व कैमिकल निर्मित नकली शराब, 20 ली. शुद्व स्प्रिट, 10 ली. पानी, 20 अदद पव्वे भरे हुए, गुलाब मार्का नकली, 01 एल्कोमीटर, 02 पेचकश नोकदार, 02 सूजे नोकदार, उत्तराखण्ड आबकारी के फर्जी ढक्कन, स्टीकर/चिट 01 रोल, 04 चिमटी, 247 ढक्कन मैकडवल मार्का प्लास्टिक, 1746 ढक्कन बाजपुर डिस्टीलरी मार्का मय रिब्स, 02फनल कीप, 01 छलनी, 01 बन्डल प्लास्टिक सुतली, 01 नीली बाल्टी, 01 नीला ड्रम मय ढक्कन, 01 प्लास्टिक मग, 41 खाली पव्वे मैकडवल मार्का, 07 खाली पव्वे गुलाब मार्का, 02 बोतल कलर कैमिकल, 01 भगोना एल्युमीनियम, 01 चाकू एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 वाहन स्कूटी यूपी25सीजेड-2688 को बरामद किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया है। पुलिस टीम में कोतवाली हल्द्वानी से राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक, व.उ.नि. रोहताश सिंह सागर, उ.नि. संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी, हे.कानि. ललित श्रीवास्तव, कानि. चन्दन नेगी एसओजी, कानि. सीपी संतोष बिष्ट एसओजी, कानि. राजेश बिष्ट एसओजी, कानि. अरविन्द बिष्ट एसओजी, कानि. युगल किशोर मिश्रा, कानि. मौ. अजहर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments