HomeBreaking Newsतलाकशुदा ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच में जुटी...

तलाकशुदा ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक तलाकशुदा महिला को अविवाहित युवक पर भरोसा करना बहुत महंगा साबित हुआ। महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के बाद युवक ने उससे सारे संबंध तोड़ लिये और अन्यत्र शादी कर ली है। इस मामले में महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में एक युवक पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह वर्ष 2017 में हुआ था। उसका पति नशे का आदि था, जिस कारण उनके बीच अनबन रहती थी। अतएव मार्च 2021 में उसका तालाक हो गया। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग अपने ही पति के एक दोस्त छड़ायल निवासी जितेंद्र से चल पड़ा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए।

Uttarakhand : UKSSSC ने जारी की इस भर्ती परीक्षा की तारीख

जिसके बाद उसे एक बच्ची भी हो गई। इस बीच वह लगातार शादी का झांसा उसे देता रहा इस बीच उसके दोस्त ने उससे सारे संबंध तोड़ते हुए दूरियां बना ली। अब उसने दूसरी जगह शादी भी कर ली है। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत व्यथित है। उसने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

उत्तराखंड के इस जिले में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, देखें आदेश

आज से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा हल्द्वानी-भीमताल मार्ग, यहां से करना होगा सफर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments