HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : भारी मात्रा में स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : भारी मात्रा में स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार, एसओजी—पुलिस की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने अलग—अलग मामलों में 03 स्मैक तस्करों को बरामद कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। 02 ​की काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी तथा अन्य मामले में 01 को राजपुर चौकी पुलिस ने पकड़ा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार बीती रात मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नैनीताल रोड में चैकिंग अभियान चलाया। इस बीच कार संख्या यूके 06 एसी-6147 को रोका गया तो उसमें सवार दो लोगों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों को दबोच लिया गया। मामले में जानकारी देते हुए सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि पकड़े गये तस्कर राजकरन कम्बोज पुत्र जगीर सिंह निवासी गदरपुर के कब्जे से 64.75 ग्राम व उसके साथी बाबू राम पुत्र दलपत सिंह निवासी गदरपुर के कब्जे से 4.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां ओवरटेक करते समय बाइक टैंकर से भिड़ी, बाइक सवार की मौत, एक घायल

पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा से लेकर आ रहे हैं और यहां उसकी सप्लाई देने आये थे। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, एसआई प्रकाश चन्द्र, हरीश आर्या, एसओजी के हेडकांस्टेबल दीपक अरोड़ा, कांस्टेबल भानू प्रताप, कुंदन कठायत, विरेंद्र चैहान, एजाज अहमद, नीरज शर्मा, चंदन नेगी, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

किच्छा : डेमो ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

इधर एक अन्य मामले में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजपुरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान राजपुरा पड़ाव में संदिग्धावस्था में बैठे युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 2.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर किशन आर्या पुत्र आनन्द राम आर्या निवासी बकरा मार्केट राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक राजेश साहू उर्फ छगां उर्फ लाला पुत्र रामकरन निवासी गली नं 4 राजपुरा से खरीद कर लाया है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : यहां अतिवृष्टि से हुआ भूस्खलन, गोशालाओं में 50 से अधिक बकरियां जिदा दफन

प्रधानमंत्री सोमवार को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, 9.75 करोड़ लाभार्थीयों के खाते में आएगी धनराशि

Uttarakhnad : UPSC प्रारम्भिक परीक्षा पास कर लो, Main के लिए 50 हजार देगी सरकार, इस तारीख़ से शुरू होने जा रही 24 हजार सरकारी रिक्त पदों पर नियुक्तियां, One year age relaxation भी, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments