HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में ब्लेसिंग डे सेरेमनी का आयोजन

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में ब्लेसिंग डे सेरेमनी का आयोजन

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| गुरुवार को दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में कक्षा 12 के बच्चों के लिए ब्लेसिंग डे सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चंदन सिंह अकादमिक निदेशिका नेहा बिष्ट, प्रधानाचार्य रमेश मेहरा व उप प्रधानाचार्य मधुर ऐठानी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद कक्षा 11 के छात्र-छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ ही बच्चों ने अपने सीनियर्स को आगामी परीक्षा के लिए बधाई दी। इसी क्रम में विद्यालय के अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल ने सभी बच्चों को आगामी परीक्षा के लिए बधाई दी व परीक्षा में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी बच्चे समय का सही प्रबंधन करते हुए सम्पूर्ण प्रश्नपत्र को हल करें।

प्रबंधक चन्दन सिंह रैकवाल ने बोर्ड परीक्षा और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश महरा ने बोर्ड परीक्षा एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामना दी। मंच का संचालन सपना जोशी एवं 11वी के छात्र जिया जोशाल, श्रेया किरोला ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments