हल्द्वानी (बड़ी खबर) : अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्यवाही, दो कालोनियां सीज

0

हल्द्वानी समाचार | जिलाधिकारी वंदना के हल्द्वानी और गौलापार क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच के आदेश देने के बाद से ही जिला विकास प्राधिकरण और प्रशासन की टीम की कार्यवाही लगातार जारी है।


ADVERTISEMENTS

आज शनिवार को प्राधिकरण की उपसचिव और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र में दो कॉलोनियों का निरीक्षण किया, यह कालोनियां बिना जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना बन रही थी जहां अवैध पाए जाने पर जमीनों की नपाई कर उनको सील कर दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि, गौलापार क्षेत्र में हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाना है जिसके बाद से हल्द्वानी और गौलापार क्षेत्र की जमीनों की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क में चोरी सहित कई प्रकार की अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उनके द्वारा जमीनों की जांच की जा रही है।

इसके साथ ही अवैध तरीके से कालोनियां काटने और भूमि की खरीद-फरोख्त किए जाने को लेकर भी पूर्व में भी कार्यवाही की गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी। और उनके द्वारा जांच के बाद इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Whatsapp Group Join NowClick Now
उत्तराखंड : पिता ने कर दी अपनी दो बेटियों की हत्याClick Now
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें