HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : पत्रकार दानिश के निधन पर भगत ने जताया शोक

हल्द्वानी न्यूज : पत्रकार दानिश के निधन पर भगत ने जताया शोक

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि दानिश खान एक समर्पित पत्रकार थे और उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को स्थापित किया। उनके न रहने से जो रिक्तता आई है वह पूरी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने खान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोकग्रस्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने भी दानिश खान के निधन पर दुःख जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments