HomeUttarakhandNainitalHaldwani : टांडा बैरियर के पास हादसा, फौजी की मौत

Haldwani : टांडा बैरियर के पास हादसा, फौजी की मौत

ADVERTISEMENTS

Haldwani | रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार मूल रूप से नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली का कैंटर सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह स्कूटी से रुद्रपुर से अपने घर मुखानी आ रहे थे। टांडा बैरियर के पास कैंटर और स्कूटी में टक्कर हो गई जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि कैंटर चालक उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैंटर टांडा चौकी में खड़ा करा दिया है। बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments