HomeBreaking Newsहल्द्वानी : कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल...

हल्द्वानी : कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर राख

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | हल्द्वानी के हीरानगर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं दुकान मालिक ने हादसे में दो करोड़ से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हीरानगर निवासी प्रवीण पांडे अपने घर के दो मंजिल पर वीनस ट्रेडर्स नाम से रेडिमेड गारमेंट्स का शोरूम व वर्कशॉप संचालित करते हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे करीब अचानक उनके मकान के ऊपरी हिस्से से भयंकर धुआं निकलना शुरू हो गया। मकान में काम कर रही महिला ने धुआं देख घरवालों को जानकारी दी। बाहर निकलकर देखा तो कपड़ा शोरूम और वर्कशॉप में आग धधक चुकी थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस और दमकल टीम पहुंची। जब तक आग को बुझाया गया तब तक शोरूम में रखे रेडीमेड कपड़े और कपड़ों के थान सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक प्रवीण ने करीब ढाई करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। फिलहाल शुरूआती जांच पड़ताल में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। वहीं दमकल अधिकारियों की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments