HomeBreaking NewsHaldwani : 4.50 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद, आरोपी...

Haldwani : 4.50 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुखानी में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी का खुलासा

CNE REPORTER, HALDWANI : घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी करने की घटना का मुखानी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 4.50 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई तलाश के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर वारदात का पर्दाफाश किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशों के अनुपालन में अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को कुसुम जोशी, पत्नी कीर्ति बल्लभ जोशी, निवासी सत्य विहार, ओमकार कॉलोनी, आरटीओ रोड, मुखानी, हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके माता-पिता के घर का ताला तोड़कर करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र और आधे तोले की सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में धारा 305(ए) और धारा 331 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन परीक्षण किया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

22 जुलाई 2026 को थाना मुखानी पुलिस संदिग्ध की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पूरनपुर गांव में मुखबिर से सूचना मिली कि सत्य विहार कॉलोनी में चोरी करने वाला संदिग्ध आनंदपुर गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम सिंह पुत्र लल्ला बाबू, निवासी फकीराइन मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 45 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया एक सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की अंगूठी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता भी बढ़ाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चोरी गए सामान का लगभग शत-प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है।

बरामद सामान

  • एक सोने का मंगलसूत्र
  • एक सोने की अंगूठी

गिरफ्तार आरोपी

श्याम सिंह पुत्र लल्ला बाबू, निवासी फकीराइन मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 45 वर्ष।

पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष सुशील जोशी
  • उपनिरीक्षक दीपा जोशी
  • कांस्टेबल रविन्द्र खाती
  • कांस्टेबल सुनील आगरी
  • कांस्टेबल धीरज सूगड़ा

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 में थाना बनभूलपुरा में धारा 269, 270 और 160 भारतीय दंड संहिता, वर्ष 2018 में थाना हल्द्वानी में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2 और 3, वर्ष 2019 में थाना बनभूलपुरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60, तथा वर्ष 2018 में थाना हल्द्वानी में धारा 380, 457, 412 और 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य थानों और जनपदों में दर्ज उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments