HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ : घर से लापता बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

हल्दूचौड़ : घर से लापता बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

हल्दूचौड़। आज सुबह घर के आंगन में खेलते हुए बालिका अचानक गायब हो गई। पता करने पर बच्ची का कोई पता नहीं चला तो पिता रामपाल जाटव निवासी जयपुर खीमा दूध डेयरी हल्दूचौड़ ने चौकी हल्दूचौड़ में प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि मेरी पुत्री जो नाबालिक है। आज सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गयी है, और अभी तक लौटकर नहीं आई है, सभी मित्रो रिश्तेदारों तथा सभी संभावित जगहों में ढूंढने पर भी नहीं मिली।

नैनीताल पुलिस ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि उनकी पुत्री को सकुशल ढूंढ लिया जायेगा, वह चिंतित न हो। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु आसपास के सभी CCTV फुटेज, पूछताछ से प्राप्त सूचना और फोन के डेटा को खगालने के बाद, कठिन प्रयास कर उपरोक्त गुमशुदा को हल्दूचौड़ के पास से सकुशल बरामद किया। हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने विधिक कार्यवाही करते हुए नाबालिक को समझाकर उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की स्थानीय ग्रामवासियों ने सराहना की।

यूएस नगर : स्मैक तस्करी में पहले माता-पिता गए जेल, अब बेटा भी पहुंचा सलाखों के पीछे

रुद्रपुर फायरिंग मामला अपडेट : जानलेवा हमला करने वाले तीन नामजद समेत 9 अन्य पर केस

हल्द्वानी : चार लाख की स्मैक के साथ जसपुर के दो युवक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments