HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ न्यूज : सांसद अजय भट्ट पहुंचे हल्दूचौड़ के गौरक्षा धाम

हल्दूचौड़ न्यूज : सांसद अजय भट्ट पहुंचे हल्दूचौड़ के गौरक्षा धाम

हल्दूचौड़। क्षेत्र के हरे कृष्णा आश्रम गौरक्षा धाम का आज सांसद अजय भट्ट ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण की दिशा में आश्रम द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, लिहाजा वे हर संभव मदद करेंगे ताकि गोवंश पालन में कोई दिक्कत ना आए। विधायक नवीन दुम्का ने भी हरे कृष्णा आश्रम द्वारा गोवंश को संरक्षण देने के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह पूर्व की भांति ही हर संभव मदद करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

आश्रम के प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास ने बताया कि सांसद अजय भट्ट द्वारा पूर्व में भी गौशाला को मदद की गई है और उनके द्वारा हमेशा गौशाला के संचालन के संबंध में दूरभाष पर भी वार्ता की जाती है। रामेश्वर दास ने बताया कि विधायक नवीन दुमका द्वारा भी पूर्व में एक एंबुलेंस आश्रम को दी गई है, ताकि बीमार तथा चोटिल जानवरों को लाने ले जाने में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि विधायक नवीन दुम्का द्वारा विधायक निधि से अन्य मदद भी आश्रम को की गई है। आश्रम से जुड़े लोगों ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि खाती द्वारा बराबर आश्रम की चिंता की जाती रहती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments