HomeUttarakhandBageshwarसमाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास की पुत्री गुंजन सम्मानित

समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास की पुत्री गुंजन सम्मानित

— देहरादून में पावरफुल वोमेन समिट—2022 का आयोजन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून/बागेश्वर: देवभूमि इंसाइडर द्वारा 100 पावरफुल वोमेन समिट—2022 आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड की 100 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रदेश के परिवहन समाज कल्याण एवं सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चन्दन राम दास की पुत्री गुंजन बाला भी शामिल है। गुंजन बाला वर्तमान में बागेश्वर में डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफ़िसर के रूप में कार्यरत है।

देहरादून के होटल G.M.S GRAND में आयोजित पावरफुल वीमेन समिट—2022 में देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने शामिल होकर सार्थक पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही अपने और महिलाओं से जुड़े कई विषयों पर भी चर्चा हुई। इस समारोह का शुभारंभ देहरादून कैंट क्षेत्र से विधायक सविता कपूर ने किया जबकि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल इसमें बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं।

समारोह में दो भागों में पैनल डिस्कशन रखा गया। एक पैनल में विधायक सविता कपूर व महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के साथ ही राज्य महिला आयोग की सचिव रामिंद्री मंडरवाल, अनुकृति गुसाईं, नेहा जोशी, दिव्या रावत, रेनू डी सिंह, सोनिया शर्मा रहीं जबकि दूसरे पैनल डिस्कशन में आरजे देवांगना, गुंजन बाला, दिलराजप्रीत कौर, नलिनी गुसाईं, रजनी सिन्हा, खुशी गेहतयारी शामिल हुईं। सभी वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments