HomeBreaking Newsसिरसा में घर के आंगन से बकरी उठा ले गया गुलदार

सिरसा में घर के आंगन से बकरी उठा ले गया गुलदार

ADVERTISEMENTS

वन विभाग की टीम ने की कांबिंग

इलाके में 4 से 5 गुलदार सक्रिय

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां ग्राम सिरसा में मवेशीखोर गुलदार का जबरदस्त आतंक व्याप्त है। शनिवार सुबह पूर्व ग्राम प्रधान के आंगन से एक बकरी को गुलदार उठा ले गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पूर्व ग्राम प्रधान सिरसा अनूप सिंह जीना के घर के आंगन से एक बकरी को गुलदार सुबह करीब 10 बजे उठा ले गया।

इस बीच परिवारजनों ने बकरी को बचाने के लिए गुलदार का पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये। मामले की सूचना अनूप सिंह जीना ने वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत को दी।

जिसके बाद अनुभाग अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, वाचर दीवान बिष्ट तथा वन आरक्षी विपिन बिष्ट मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन गुलदार द्वारा उठाई गई बकरी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

इधर वन विभाग के अनुभाग अधिकारी का कहना है कि एक—दो दिन में ट्रेप कैमरे लगाए जायेंगे। क्षेत्र में करीब 4 से 5 गुलदारों की आवाजाही है। जिस कारण जबरदस्त खतरा बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments