HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : घर के पास ही महिला पर झपट पड़ा गुलदार,...

Almora Breaking : घर के पास ही महिला पर झपट पड़ा गुलदार, दहशत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पर्वतीय जनपदों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। पालतू मवेशियों को विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुलदार जहां आये दिन अपना निशाना बना रहे हैं, वहीं इसके द्वारा इंसानों पर भी हमले किये जाने की ख़बरें आ रही हैं। यहां अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव में गुलदार द्वारा महिला पर हमले की सूचना है।

आज मंगलवार को लमगड़ा क्षेत्र में गुलदार एक महिला पर झपट पड़ा, जिससे महिला जख्मी हो गई। स्थानीय अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गुलदार यह घटना लमगड़ा ब्लॉक के तोली गांव में तब घटित हुई, जब​ महिला घर के नजदीक ही थी।

देखें विडियो (हल्द्वानी) : कुछ घंटे खुलने के बाद वीरभट्टी पुल पर फिर आया मलबा, मार्ग बंद

गुलदार के हमले में जख्मी महिला गांविंदी डसीला को स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला का कहना है कि लोगों द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार उसे छोड़कर भाग गया था, नही तो स्थिति इससे भी बुरी हो सकती थी। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करके गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है।

Uttarakhand : मकानों का ड्रोन से हुआ हवाई सर्वेक्षण, जानें क्या है सरकार की योजना

Uttarakhand : अनसुलझी पहेली बनी खनन कारोबारी पवन कन्याल की गुमशुदगी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच…..

उत्तराखंड सरकारी भर्ती : UKSSSC ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत निकाली 164 पदों पर भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments