HomeRailwayबरेली : रेलवे ने 1461 मामलों से वसूला 10 लाख रूपए जुर्माना

बरेली : रेलवे ने 1461 मामलों से वसूला 10 लाख रूपए जुर्माना

बरेली। रेलवे सुरक्षा बल, इज्जतनगर मंडल अपनी रेल सम्पत्ति एवं सम्मानित यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर है रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के दायित्व का निर्वहन करते हुए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध कब्जा करने वालों पर कार्यवाही की गयी जिसमें अबतक पंजीकृत हुए माह जुलाई 2021 तक 32 मामलों में 63 बाहरी व्यक्तियों एवं 1 रेलकर्मी को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हुए कुल 1461 मामलों में 1402 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे जुर्माना स्वरूप 9 लाख 72 हजार रूपये वसूल किया गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा खतरे की जंजीर का दुरूपयोग करने वालों के विरुद्ध कुल 112 मामले पंजीकृत किये गये तथा कार्यवाही करते हुए 73 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे जुर्माना स्वरूप 72 हजार 215 रूपये वसूल किया गया।

देखें विडियो (हल्द्वानी) : कुछ घंटे खुलने के बाद वीरभट्टी पुल पर फिर आया मलबा, मार्ग बंद

टिकट दलालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए माह जुलाई 2021 तक कुल 21 मामले पंजीकृत किये गये तथा 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही के दौरान कुल 4 लाख 35 हजार 959 रूपये के टिकटों को जब्त कर जुर्माना स्वरूप रूपये 60 हजार वसूल किये।

Uttarakhand : मकानों का ड्रोन से हुआ हवाई सर्वेक्षण, जानें क्या है सरकार की योजना

अवैध वेंडिरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 129 मामले पंजीकृत कर 129 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 3784 गाडियों में स्कोर्ट किया तथा 28 खोए/लावारिस/घर से भागे हुए बच्चों का बचाव कर उनके परिजनों या स्वयं सेवी संस्थाओं को सुपुर्द कर सहायता प्रदान की गयी।

Uttarakhand : अनसुलझी पहेली बनी खनन कारोबारी पवन कन्याल की गुमशुदगी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच…..

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments